बलिया में आया कोरोना का संदिग्ध मरीज, अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव को लेकर देश के साथ प्रदेश सरकार की ओर से भी एहतियातन सारे आवश्यक कदम उठाए गए हैं। दावा भी किया जा रहा है कि हर जिले में इससे बचाव को लेकर आइसलेशन वार्ड से लेकर सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। पर बलिया जिले में इन दावों की पोल बुधवार सुबह तब खुल गई, जब कोरोना का एक संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंचा।
बलिया जिला चिकित्सालय में बुधवार को सुबह लगभग दस बजे कोरोना का संदिग्ध मरीज आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। युवक मलेशिया से आया है और उसे आइसोलेशन वार्ड में पहुंचा दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसके लक्षण कोरोना का मरीज होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। फिलहाल डर की वजह से कोई भी उसके पास जाने से कतरा रहा है, क्योंकि अस्पताल में भी बचाव की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टर उसकी तरफ किसी को भी जाने नहीं दे रहे हैं, सभी लोग डरे हुए हैं। लगातार नजर रखी जा रही है।