फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspected corona patient admitted in Azamgarh, couple from Qatar in Ballia left after investigation

आजमगढ़ में कोरोना का संदिग्ध मरीज भर्ती, बलिया में कतर से आए दंपती को जांच के बाद छोड़ा

Tue, 24 Mar 2020 11:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Suspected corona patient admitted in Azamgarh, couple from Qatar in Ballia left after investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

आजमगढ़ में कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज को मंगलवार को भर्ती कर लिया गया। जबकि जौनपुर में कोरोना पॉजीटिव युवक के परिवार के 11 सदस्यों को क्वारंटीन में रखते हुए सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं।  आजमगढ़ में कोरोना के संदिग्ध मरीज को राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिले में अब तक कुल नौ संदिग्ध मिले हैं। इसमें छह की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। एक-दो दिन में बाकी रिपोर्ट आ जाएगी।

विज्ञापन

 

 

जौनपुर में कोरोना पॉजीटिव पाए गए युवक की पत्नी, माता-पिता सहित परिवार के 11 सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर दिया। सभी को घर में अलग-अलग रखा गया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं। मलेशिया से एक सप्ताह पहले लौटे शहर निवासी एक व्यक्ति को टीम जिला अस्पताल ले गई। उसका सैंपल जांच को भेजा जा रहा है। मऊ में केरल से आए 15 लोगों की जिला अस्पताल में जांच की गई, लेकिन कोई लक्षण नहीं मिला।

विज्ञापन

गाजीपुर में सुबह विदेश और दूसरे प्रांतों से आए 500 लोगों की 11 बजे तक स्कैनिंग की गई। बलिया के मानिकपुर निवासी दंपती को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार सुबह भर्ती किया गया। दोनों कतर से आए थे। जांच के बाद उनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले। फिर दंपती को छोड़ दिया गया। डॉ. ने उन्हें 15 दिन घर में अकेले रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed