फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sushma swaraj helped Ashok in returning home

अशोक की घर वापसी में मदद की थी सुषमा ने, याद कर भर आईं आंखें

Thu, 08 Aug 2019 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Sushma swaraj helped Ashok in returning home
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : PTI

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर जगदीश और उनके बेटे अशोक शर्मा दुखी हैं। सऊदी में एक्सीडेंट के मामले में बंद अशोक शर्मा को सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहते हुए देश लौटने में मदद मिली थी। बुधवार को इस बात को याद करते हुए अशोक शर्मा और उनके पिता जगदीश भावुक हो उठे।

विज्ञापन


 जगदीश बताते हैं कि 2010 में उनका बेटा अशोक सऊदी गया था। वहां वह ड्राइवर था। एक दिन उसकी गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद पुलिस ने बेटे को जेल में बंद कर दिया। उन्होंने तब गोरखपुर के सांसद रहे योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने ऊपर बात की। इसके बाद वह डीएम से मिले और अखबार में खबर भी छपी। 
विज्ञापन


इसके बाद वह विदेश मंत्रालय पहुंचे। वहां उन्होंने राकेश मोहन नामक व्यक्ति को पत्र दिया, उन्होंने उस पत्र को प्रमाणित किया। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का फोन आया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेरा बेटा जल्द मेरे पास आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके प्रयास से डेढ़ महीने बाद मेरा बेटा घर आ गया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, यह सुनकर बहुत दुख हो रहा है। अशोक शर्मा ने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयास से मुझे  घर पहुंचने में सहयोग मिला। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed