फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sushma swaraj arrived varanasi for pravasi bhartiya divas

प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचीं विदेश मंत्री, तैयारियों का लिया जायजा

Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj arrived varanasi for pravasi bhartiya divas
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : twitter
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लेने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचीं। शाम को उन्होंने हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर स्टेडियम और टेंट सिटी में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, आयोजन के बाद सुखद अनुभव के साथ प्रवासी जब लौटें तो यहां के ब्रांड अंबेसडर बनकर अपने घर पहुंचें।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हस्तकला संकुल में सोमवार से शुरू होने वाली प्रदर्शनी और अन्य आयोजनों की तैयारियों को देखा। इसके बाद उन्होंने बड़ा लालपुर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और अमर अटल पथ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने डिजिटल प्रदर्शनी आदि को देखा और सुबह तक व्यवस्थाएं ठीक करने का निर्देश दिया। इसके बाद टेंट सिटी की व्यवस्थाओं को देखने के बाद अधिकारियों के साथ सोमवार से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। इससे पहले विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (से.नि.) ने भी आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के सीएम भी पहुंचे वाराणसी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार की शाम वाराणसी पहुंचे। इसके बाद खट्टर ने शहर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे सोमवार की शाम लौट जाएंगे।

चार दिन के प्रवास पर आएंगे सीएम योगी

sushma swaraj arrived varanasi for pravasi bhartiya divas
सीएम याेगी
प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिन के प्रवास पर वाराणसी आएंगे। सोमवार को वे यूथ प्रवासी दिवस और उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस का उद्घाटन करेंगे। 22 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहेंगे।

23 जनवरी को समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी की सुबह रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से प्रवासियों को एक दिन लंच भी आमंत्रित किया गया है। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सोमवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे और प्रवासी भारतीय दिवस के 22 जनवरी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed