फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   survey for third railway track from danapur to mughalsari start

दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर तीसरे ट्रैक का सर्वे शुरू

Thu, 14 Dec 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
survey for third railway track from danapur to mughalsari start
suicide at railway track
दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के तीसरे ट्रैक के सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। यह लाइन पूर्व मध्य रेलवे के किउल जंक्शन, पटना जंक्शन, बक्सर और दिलदारनगर से होते हुए मुगलसराय रेलवे स्टेशन तक बिछाई जानी है। कुल 335 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन का सर्वे वर्ष 2018 के अप्रैल माह तक पूरा होना है।
विज्ञापन


इस कार्य में एक करोड़ 68 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। मुगलसराय-पटना रेलखंड पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक करोड़ 68 लाख की लागत से किउल, पटना, बक्सर, दिलदारनगर से होते हुए मुगलसराय तक बनने वाली 335 किमी लंबी नई लाइन का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेल सूत्रों के मुताबिक तीसरी लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेनें 150 से 160 किमी प्रति घंटे और मालगाड़ी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इससे यात्रियों तथा व्यापारियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार ने बताया है कि एक करोड़ 68 लाख की लागत से बिछने वाली तीसरी लाइन का सर्वे शुरू हो गया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट रेलवे बोर्ड के पास भेजी जाएगी। बोर्ड की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed