फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Survey could not be done even after two months, illegal boats continue to operate in Ganga

Varanasi News: दो महीने बाद भी नहीं हो पाया सर्वे, गंगा में अवैध नावों का संचालन जारी

Thu, 25 Jan 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Survey could not be done even after two months, illegal boats continue to operate in Ganga
वाराणसी। गंगा में चल रही अवैध नावों का संचालन रोकने के लिए नगर निगम की ओर से बीते नवंबर महीने से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे को नवंबर में ही पूरा होना था लेकिन दो महीने बाद भी सर्वे पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में न तो नावों को लाइसेंस मिल पा रहा है और न ही अवैध नावों के संचालन में रोक लग पा रही है।
विज्ञापन

गंगा में करीब 2500 नावों का संचालन होता है। इसमें से 1200 नावाें को ही नगर निगम ने लाइसेंस दिया है। शेष का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा है। इसमें कुछ ऐसे नाविक हैं जिनका परिवार अलग होने से अब अन्य सदस्यों को भी लाइसेंस की दरकार है। हालांकि जीवनयापन के लिए वे बिना लाइसेंस के ही गंगा में नाव चलाते हैं। इन सब समस्याओं से निजात के लिए निगम इन नावों का सर्वे कर इसका विस्तृत डेटा बनाने की तैयारी में है। सर्वे होने के बाद नगर निगम सभी वैध नाविकों को लाइसेंस जारी करेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी नाविकों का डेटा ऑनलाइन दर्ज करेगा। साथ ही एक घाट से दूसरे घाट तक नाव संचालन के लिए निर्धारित दर को अपलोड किया जाएगा। नाविकों को डिजिटल आईकार्ड जारी होगा, जिसमें बार कोड होगा। बार कोड स्कैन करते ही नाविक की जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि सर्वे का काम जारी है। जल्द ही रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी जएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed