{"_id":"5ec3eb8a8ebc3e90644a4d53","slug":"surgery-for-cancer-patients-started-at-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर के मरीजों के लिए Good News, लॉकडाउन में बीएचयू में बंद हुई यह सुविधा हुई शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर के मरीजों के लिए Good News, लॉकडाउन में बीएचयू में बंद हुई यह सुविधा हुई शुरू
Tue, 19 May 2020 07:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 19 May 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
पीपीई किट पहनकर आपरेशन थियेटर में मौजूद डॉक्टरों की टीम
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन की वजह से बंद चल रही बीएचयू अस्पताल में कैंसर मरीजों की सर्जरी मंगलवार से शुरू हो गई। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की टीम ने बच्चेदानी के दो और एक स्तन कैंसर के मरीज की सर्जरी की।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के निर्देशन में डॉ. नेविल, डॉ. आरबी सिंह की टीम ने मरीजों की पहले कोविड-19की गाइडलाइन के अनुसार जांच की, फिर इसके बाद सर्जरी की प्रकिया शुरू हुई।
विज्ञापन
इसके पहले गाइडलाइन के मुताबिक ही आपरेशन थिएटर को भी व्यवस्थित कराया गया। पीपीई किट पहनकर टीम के सदस्यों ने सर्जरी की। डॉ. मनोज ने बताया कि सर्जिकल ऑन्कोलॉजी शुरू होने से कैंसर रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
