{"_id":"5f7ea4c58ebc3e9bb604dceb","slug":"surgeon-of-mission-hospital-dr-dhingra-dies-of-corona-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: मिशन अस्पताल के सर्जन डॉ धींगरा की कोरोना से मौत, लखनऊ में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: मिशन अस्पताल के सर्जन डॉ धींगरा की कोरोना से मौत, लखनऊ में चल रहा था इलाज
Thu, 08 Oct 2020 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक सर्जन (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। कोरोना से अब जिले के प्रख्यात जनरल सर्जन डॉ. मनीष धींगरा की मौत हुई है। वो एक अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे
विज्ञापन
सर्जन मनीष धींगरा को आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। वहीं, इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। डॉ. धींगरा की मौत से चिकित्सा क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
शहर के मिशन अस्पताल में जनरल सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ. मनीष धींगरा काफी समय से यहां पर अपनी सेवा दे रहे थे। स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय भी थे। एक अक्टूबर को एंटीजेन किट से हुई जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अगले दिन उन्हें यहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। गुरुवार सुबह उनकी मौत हुई तो चिकित्सा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद में कोरोना संक्रमण से अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक कई चिकित्सक भी इसके शिकार हो चुके हैं।