{"_id":"5fe616d8ca9684629073b8b9","slug":"suresh-rana-in-azamgarh-industrial-corridor-to-be-built-after-purvanchal-gorakhpur-link-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के बाद औद्योगिक कॉरिडोर भी बनेगा, लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के बाद औद्योगिक कॉरिडोर भी बनेगा, लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे: सुरेश राणा
Sat, 26 Dec 2020 01:25 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
कृषि मेले में संबोधित करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में मनी। कृषि महाविद्यालय कोटवा में कृषि मेले का शुभारंभ प्रदेश के गन्ना मंत्री एवं आजमगढ़ के प्रभारी सुरेश राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ से होकर गुजर रहे पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद औद्योगिक कारिडोर भी बनेगा।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कहा कि औद्योगिक कॉरिडोर बनने से जिले व आसपास के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। चीनी पर आयात ड्यूटी 15 फीसद से बढ़ाकर 100 फीसद कर दी गई है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कर रहा है। यूरिया को नीम कोटेड कर दिया गया है, जिससे अब नकली यूरिया बननी बंद हो गई है। विश्वविद्यालय स्थापना पर कहा कि विश्वविद्यालय बनने के बाद यहां के युवा अपनी पूरी पढ़ाई जनपद में ही कर सकेंगे। प्रभारी मंत्री ने कृषि मेले में लगे स्टालों के निरीक्षण के दौरान कीटनाशक दवाओं, ब्लैक पॉटरी, कृषि यंत्रों, बीज आदि के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन