फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surendra singh said new india narendra modi

बलिया के विधायक ने कहा- नया भारत मोदी का है, पाकिस्तान चली जाएं महबूबा मुफ्ती 

Tue, 05 Mar 2019 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
Surendra singh said new india narendra modi
सुरेंद्र सिंह - फोटो : SELF

बलिया जिले के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू से लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा की भर्त्सना की। सेना पर पत्थर फेंकने वालों की भी निंदा की। 

विज्ञापन


एक निजी कार्यक्रम में पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान को भारत की ताकत का एहसास करा दिया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बुजदिल बताया। कहा कि उन्होंने देश का बंटवारा करा नई समस्या खड़ी कर दी। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पाकिस्तान परस्त बताते हुए उन्हें पाकिस्तान चले जाने की सलाह दे डाली। विधायक ने सेना पर पत्थर फेंकने वालों को सबक सीखाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की समस्या का बताया स्थायी इलाज

जम्मू कश्मीर की समस्या का स्थायी इलाज बताते हुए अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त कर जम्मू कश्मीर पुलिस की जगह राष्ट्रीय पुलिस का गठन करने की बात कही। कहा कि अब भारत पहले का भारत नहीं रहा। अब यह मोदी का भारत, अटल, दीनदयाल, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का भारत है। 

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत के सामने एक बच्चा है। वहीं, पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी मसूद अजहर की मौत होने की अफवाह फैलाए जाने पर कहा कि पाकिस्तान भारत से डर कर आतंकवादी मसूद अजहर को बचाने के लिए झूठी अफवाह फैला रहा है। लेकिन भारत उसके झांसे में आने वाला नहीं है। भारतीय सेना के जवान एक दिन आतंकवाद के आका मसूद अजहर, हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम को मार देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed