{"_id":"645793b052b52994450856f6","slug":"suraj-yadav-of-varanasi-won-the-wushu-star-international-championship-gold-medal-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मास्को में काशी के सूरज यादव की गोल्डन चमक, मात्र दो मिनट में रूस के खिलाड़ी को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मास्को में काशी के सूरज यादव की गोल्डन चमक, मात्र दो मिनट में रूस के खिलाड़ी को किया चित
Sun, 07 May 2023 05:34 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 07 May 2023 05:34 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में फाइनल में एकतरफा मुकाबले में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर सूरज ने काशी का मान बढ़ाया। मास्को में दो मई से चल रहे 70 किलोग्राम भार वर्ग में शनिवार को परेड कोठी कैंट निवासी सूरज फाइनल राउंड में पहुंचे।
विज्ञापन
वुशु प्लेयर सूरज यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में रूस के खिलाड़ी को मात्र दो मिनट में चित कर काशी के सूरज यादव ने स्वर्णिम आभा बिखेरी। फाइनल में एकतरफा मुकाबले में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर सूरज ने काशी का मान बढ़ाया। मास्को में दो मई से चल रहे 70 किलोग्राम भार वर्ग में शनिवार को परेड कोठी कैंट निवासी सूरज फाइनल राउंड में पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: इंग्लैंड के लिथम क्रिकेट क्लब से खेलेंगे वाराणसी के अविनाश यादव, एक साल का हुआ करार
विज्ञापन
सूरज का रिंग में फाइनल मुकाबला रूस के मैगोमेदोव मुस्लिम से हुआ। पूरे मुकाबले में वह हावी दिखाए दिए। उनके आक्रामक प्रहार से रूस का खिलाड़ी रिंग में ज्यादा देर तक टिक ही नहीं पाया। सूरज ने प्रतिद्वंदी को तीन बार पटका जबकि दो बार रिंग से बाहर गिर गए। विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाने वाले सूरज एशियन वुशु चैंपियनशिप, साउथ एशियन चैंपियनशिप और विश्व वुशु में भी लोहा मनवा चुके हैं। सूरज ने बताया अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का है।
विज्ञापन