{"_id":"589a0b034f1c1bc05537984f","slug":"supporters-of-ex-mla-rabia-kalaam-make-protest-in-the-front-of-congress-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिकट कटने से नाराज पूर्व विधायक के समर्थकों ने कांग्रेस नेता के सामने किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट कटने से नाराज पूर्व विधायक के समर्थकों ने कांग्रेस नेता के सामने किया बवाल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
मैदागिन दफ्तर में राणा गोस्वामी के सामने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर उत्तरी सीट से टिकट कटने और सपा नेता अब्दुल समद को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज पूर्व विधायक राबिया कलाम के समर्थकों ने मंगलवार को कांग्रेस के मैदागिन स्थित जिला कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।
राबिया के समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर तब बवाल काटा जब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी राहुल गांधी के रोड शो की तैयारी को लेकर नेताओं के साथ गुफ्तगू कर रहे थे।
शोर-शराबे के दौरान राबिया समर्थकों ने कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की भी कोशिश की। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की नाराजगी से पार्टी हाईकमान को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
तीन बार उत्तरी से विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल कलाम की पत्नी राबिया कलाम भी इसी सीट से विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
वर्ष 2012 में उन्होंने पार्टी के टिकट पर उत्तरी से चुनाव लड़ा था। तब वह चौथे नंबर पर रही थीं।
इस बार राबिया का नाम उम्मीदवारी के लिए पाटी हाईकमान को भेजा गया था। इस बीच गठबंधन में पार्टी को चार सीटें तो मिलीं लेकिन कांग्रेस ने उत्तरी से सपा के पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी को टिकट दे दिया।
इससे राबिया समर्थक नाराज हैं। उधर, राबिया ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
टिकट न मिलने पर वह निर्दल लडे़ंगी या नहीं, इस पर उनका कहना था कि कार्यकर्ता जैसा कहेंगे, वैसा कदम उठाया जाएगा।

राहुल-अखिलेश के रोड शो के लिए साझा रणनीति
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने नेताओं के साथ तैयारियों पर किया मंथन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम अखिलेश यादव के प्रस्तावित रोड शो की तैयारी के लिए मंगलवार को सुबह से देर रात तक मैराथन मंथन किया गया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने पहले पार्टी कार्यालय पर पूर्वांचल के छह जिलों के अध्यक्षों, प्रभारियों के साथ रोड शो को कामयाब बनाने पर मंत्रणा की। फिर देर शाम नदेसर स्थित एक होटल में सपा-कांग्रेस नेताओं के मंथन का दौर चला।
इंग्लिशिया लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने पिछले दो अगस्त को हुए सोनिया गांधी के रोड शो का रिकार्ड तोड़ने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
कहा कि झंडा हम देंगे लेकिन डंडा कार्यकर्ताओं को उठाना होगा, ताकि जनता के बीच ताकत दिखाई जा सके।
इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्षों, प्रत्याशियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी।
प्रत्याशियों को 15-15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो में शामिल होने के लिए कहा गया।