फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sunshine was effective during the day, temperature increased by 2 degrees Celsius above average

Varanasi News: दिन में धूप हुई असरदार, औसत से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हुआ तापमान

Thu, 05 Dec 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sunshine was effective during the day, temperature increased by 2 degrees Celsius above average
अधिकतम तापमान 28.7, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पिछले सप्ताह हवा में नमी अधिक होने और तापमान में कमी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन से हवा में नमी कम होने की वजह से धूप भी असरदार होने लगी है। बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहा।

बुधवार को दिन में धूप अच्छी होने के साथ ही शाम को भी ठंड अन्य दिनों की तुलना में बहुत कम रही। मौसम में अचानक आए इस बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.7 पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसत से 1.8 अधिक रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अभी दो-तीन दिन मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। दिन में धूप जरूर असरदार रहेगी, लेकिन दो दिन बाद से रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले सप्ताह से कोहरे के साथ ही तापमान में कमी भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed