{"_id":"5ecf5691aab0cc716c366155","slug":"sunlight-summer-hot-humidity-relief-due-wind-weather-change-temperature-low-in-varanasi-purvanchal-dist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले कई दिनों से सूर्यदेव के प्रकोप ने सबका पसीना निकाला, नम हवाओं से धूप का असर कम, उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले कई दिनों से सूर्यदेव के प्रकोप ने सबका पसीना निकाला, नम हवाओं से धूप का असर कम, उमस से राहत
Thu, 28 May 2020 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 28 May 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : पिक्साबे
वाराणसी में मंगलवार और बुधवार को धूल भरी आंधी, बूंदाबादी के बाद बृहस्पतिवार को भी मौसम खुशनुमा रहा। सुबह से ही नम हवाएं चलने की वजह से धूप का असर बहुत कम रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जम्मू कश्मीर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने की वजह से ही मौसम का मिजाज बदला है। आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। 28 से 30 तक वाराणसी सहित अन्य जगहों पर बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पूर्वांचल में गर्मी जोर की पड़ रही है। सुबह 8 बजे से ही सूर्य देव अपना प्रकोप दिखाने लगते हैं। धूप के कारण लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पाते हैं। दिन में तापमान करीब 44 डिग्री के करीब पहुंच जाता है।
विज्ञापन