फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sun is neutralized by moist easterly winds, chances of rain

नम पुरवा हवाओं से धूप बेअसर, बारिश के आसार

Tue, 19 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sun is neutralized by moist easterly winds, chances of rain
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान जवाद और लो प्रेशर सिस्टम बनने से पूर्वांचल के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। सोमवार को भी भोर में बारिश हुई। नम पुरवा हवा चलने से धूप का असर भी कम रहा। इस बीच तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो-तीन तक ऐसे ही मौसम रहेगा। इस बीच बारिश के भी आसार हैं। रविवार को भोर में बारिश होने के बाद से मौसम बदला है। दिन में उमस गायब हो गई है। रात में सिहरन का अहसास होने लगा है। रविवार की तुलना में सोमवार को हवा में नमी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना भी बनी है। दो दिन में 11 मिलीमीटर बारिश हुई है। रविवार को तीन और सोमवार को आठ मिलीमीटर बारिश हुई। तापमान में भी कमी देखने को मिली है। रविवार को जहां 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। वहीं, सोमवार को 32.8 रहा जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन

दो दिन से बारिश की वजह से धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जबकि सरसों, मटर की फसलों की बुआई पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। जिले में 51500 हेक्टेयर में लगे धान की फसलों की कहीं कटाई शुरू हो गई है तो कहीं खेतों में तैयार खड़ी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से धान की फसल को पांच से सात प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है। तेज हवा चलने से धान के लेटने और कटाई के बाद भीगते हैं तो गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। उधर, उप निदेशक कृषि शोध के आरके सिंह ने बताया कि बारिश से ज्यादा तेज हवाओं ने खड़े धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। लेटने से फसल में सड़न होने से उत्पादन में कमी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed