फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Summer Camp: Directorate of Education canceled the summer camp to be held in 1145 basic schools.

Summer Camp:शिक्षा निदेशालय ने रद्द किया 1145 बेसिक स्कूलों में होने वाला समर कैंप

Mon, 03 Jun 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Summer Camp: Directorate of Education canceled the summer camp to be held in 1145 basic schools.
बेसिक स्कूलों में पांच जून से होने वाले समर कैंप को शिक्षा निदेशालय ने स्थगित करने का आदेश दिया है। रविवार को बीएसए के पास पहुंचे पत्र के बाद जिले के 1145 बेसिक स्कूलों के लगभग दो लाख बच्चों को प्रचंड गर्मी में पूरी छुट्टी मिल गई है। तेज धूप और गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने भी समर कैंप स्थगित करने की मांग की थी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच से 12 जून तक परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप लगाने का निर्देश दिया था। पांच जून को समर कैंप शुरू होने के पीछे पर्यावरण के प्रति जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां प्राथमिकता के तौर पर कराई जानी थीं। इसके अलावा खेल-खेल में शिक्षा देने के मकसद से भी गतिविधियां तैयार की गईं थीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने स्कूलों को समर कैंप से जुड़ी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया था। हालांकि इस दौरान लगातार 40 डिग्री के पार चला रहा तापमान बच्चों के लिए दिक्कत पैदा कर सकता था। अब समर कैंप का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद कुछ बच्चों ने गर्मी की छुटि्टयों में मौजमस्ती करने तो कुछ ने नानी-दादी और अन्य रिश्तेदारियों में जाने का प्लान बनाया है। कक्षा तीन में पढ़ने वाले सोनातालाब के छात्र सुमेर ने कहा कि वह नानी के घर जाएंगे। कक्षा चार के अंकित और दो की सुरभि का कहना है कि गर्मी की छुट्टी में घर पर ही रहकर पढ़ेंगे और खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed