फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sukanya Samriddhi account will open in post office during Navratri in Varanasi

वाराणसी: नवरात्र में डाकघर में खुलेगा सुकन्या समृद्धि खाता, मोबाइल नंबर पर अभिभावक ले सकेंगे जानकारी

Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi account will open in post office during Navratri in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप दस साल तक की बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाना चाहते हैं तो डाकघर में खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को योजना के बारे में जानकारी हो सके, इसके लिए डाक विभाग की ओर से मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सभी मंडलाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर खाता खोलवाए जाने का निर्देश दिया। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसमें 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जो कि किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है। यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है।
विज्ञापन


वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाक राजन ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने हेतु वाराणसी में  9026632633 और 9454777544 नंबरों पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed