{"_id":"615f4e3c8ebc3ed0707df103","slug":"sukanya-samriddhi-account-will-open-in-post-office-during-navratri-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नवरात्र में डाकघर में खुलेगा सुकन्या समृद्धि खाता, मोबाइल नंबर पर अभिभावक ले सकेंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नवरात्र में डाकघर में खुलेगा सुकन्या समृद्धि खाता, मोबाइल नंबर पर अभिभावक ले सकेंगे जानकारी
Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आप दस साल तक की बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाना चाहते हैं तो डाकघर में खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को योजना के बारे में जानकारी हो सके, इसके लिए डाक विभाग की ओर से मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सभी मंडलाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर खाता खोलवाए जाने का निर्देश दिया। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसमें 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जो कि किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है। यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है।
विज्ञापन
वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाक राजन ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने हेतु वाराणसी में 9026632633 और 9454777544 नंबरों पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन