{"_id":"5d112b0e8ebc3e2b022c3178","slug":"suicide-varanasi-news-vns4693348151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुकाने के लिए बेरोजगार युवक ने मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज चुकाने के लिए बेरोजगार युवक ने मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। घर का कर्ज चुकाने और जल्दी से ज्यादा पैसा कमाने के लिए जंसा थाने के कुंडरिया निवासी बेरोजगार अजीत सिंह उर्फ टानू ने डॉ. उदय वर्मा से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। ऐसा करने के लिए उसने यू-ट्यूब में वीडियो देखा और फिर हरपालपुर में आयोजित गृह प्रवेश के कार्यक्रम के दौरान चार्जिंग में लगे दूसरे के मोबाइल से सिम चुराया। इसके बाद क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के मनीष सिंह के नाम से डॉ. उदय वर्मा से रंगदारी मांगी। यह खुलासा करते हुए जंसा पुलिस ने सोमवार को रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सिम और मोबाइल बरामद कर अजीत को जेल भेज दिया।
जंसा थाने के जलालपुर निवासी डॉ. उदय वर्मा को कॉल कर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर डॉ. वर्मा और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जंसा थानाध्यक्ष ने बताया कि सर्विलांस की मदद से धमकी से संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई तो अजीत की तस्दीक हुई। सोमवार को अजीत कुंडरिया दीनदासपुर तिराहा पर मौजूद था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।