फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   suicide in Varanasi Middle-aged man hanging him self he came home from Ahmedabad to fix daughters marriage

वाराणसी: अधेड़ ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, पुत्री की शादी तय करने अहमदाबाद से आया था घर

Wed, 12 Jan 2022 09:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Jan 2022 09:51 PM IST
सार

वाराणसी के रैसीपुर निवासी लोकनाथ उर्फ रमेश (45) अहमदाबाद स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बेटी की शादी तय करने के लिए दो माह पूर्व वह घर आया था। रविवार रात उसने खुकुशी कर ली। 

विज्ञापन
suicide in Varanasi Middle-aged man hanging him self he came home from Ahmedabad to fix daughters marriage
फांसी लगाकर आत्महत्या की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के रैसीपुर गांव में अधेड़ ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों के अनुसार बेटी की शादी के लिए दो माह पूर्व ही अहमदाबाद से घर आया था।  जंसा  थाना अंतर्गत रैसीपुर निवासी लोकनाथ उर्फ रमेश (45) अहमदाबाद स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।

विज्ञापन


बेटी की शादी तय करने के लिए दो माह पूर्व वह घर आया था। रविवार रात में बिना खाना खाए लोकनाथ अपने कमरे में सोने चला गया। जबकि बेटी और बेटा पड़ोस में स्थित जन्मदिन पार्टी में गए थे। रात में बेटी और बेटे घर लौटे तो पिता को खाना देने के लिए दरवाजा खटखटाया। लेकिन लोकनाथ का दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़ा गया तो लोकनाथ पंखे की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही बेटी और बेटा चीखने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक लोकनाथ की पत्नी चमेला देवी और एक पुत्र अहमदाबाद में ही है। खुदकुशी की वजहों को पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के घर खिचड़ी पहुंचाने जा रहा युवक सड़क हादसे में घायल

कपसेठी मार्ग स्थित एक ढाबा पर बुधवार शाम बाइक सवारों की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार रघुनाथपुर निवासी घायल करिया राजभर 26 वर्ष अपने भाई श्यामलाल के साथ बहन के यहां खिचड़ी पहुंचाने बरियारपुर जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। संवाद

ऑसम कंपनी के डायरेक्टर सहित 17 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

धन दूना करने के नाम पर निवेशकों से सौ करोड़ की ठगी करने वाले ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के डायरेक्टर सहित 17 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ सादुल्लापुर स्थित बहुआ निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार के अनुसार वह बेरोजगार था कि उसकी मुलाकात प्रतापगढ़ में शिवलाल से हुई।

शिवलाल ने झांसे में लेकर अपने रिश्तेदार की आसम कंपनी के बारे में जानकार दी और विश्वास दिलाया कि इसमें पैसा निवेश करने पर धन दूना होता है। उसके कहे अनुसार प्रतापगढ़ से अपने परिचितों व रिश्तेदारों से 25 लाख रुपये लगवा दिया।

झांसा दिया गया था कि धन दोगुना करने के साथ ही प्लाट भी दिया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फर्जी तरीके से लोगों का पैसा ऐंठ कंपनी फरार हो गई। कंपनी के सीएमडी कृष्ण कुमार वर्मा, एमडी रविंद्र कुमार वर्मा, मैनेजर शिवम वर्मा, शिवलाल प्रजापति, राजकुमार वर्मा, राजेश वर्मा सहित 17 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।

हुक्का बार संचालक हत्याकांड में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

सत्र न्यायाधीश डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट ने हुक्का बार संचालक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मोहित यादव की जमानत अर्जी बुधवार को खारिज कर दिया। डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ल और वादी के अधिवक्ता अंशुमान त्रिपाठी के मुताबिक व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में 28 सितंबर 2021 को मोहित यादव ने अन्य आरोपियों उमेश पटेल और मोनिका यादव के साथ षड्यंत्र कर मीरापुर बसही निवासी हुक्का बार संचालक अजय गुप्ता की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने मोहित यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी पहले ही खारिज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed