फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suhwal in the semi-finals after defeating Pajrav 1-0

Varanasi News: पजराव को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में सुहवल

Thu, 05 Feb 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Suhwal in the semi-finals after defeating Pajrav 1-0
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुहवल। स्थानीय गांव के इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 55वीं अंतरराज्यीय गणेश राय और प्रभु नारायण राय मेमोरियल मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल बुधवार शाम को खेला गया।
सुहवल टीम ने पजराव को 1–0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक और अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। गोलरहित बराबरी पर पहला हाफ समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। दोनों टीमों ने कई बार गोल के मौके बनाए, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपर की सतर्कता के कारण स्कोर नहीं खुल सका। मैच खत्म होने से ठीक पहले सुहवल के खिलाड़ी ने गोल दागकर दर्शकों को उत्साहित कर दिया। इस निर्णायक गोल के साथ ही सुहवल ने 1–0 की बढ़त हासिल की, जिसे अंत तक कायम रखा। जीत के साथ सुहवल टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, पजराव की टीम को कड़े संघर्ष के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन

बृजेश मिश्रा ने रेफरी की भूमिका निभाई। जबकि सुरेंद्र नाथ राय की सजीव और रोचक कमेंट्री ने मैच के रोमांच को और भी बढ़ा दिया। इस मौके पर प्रफुल्ल चंद्र राय, हमेंद्र, राजू राय, रजनीश, शिब्बू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed