{"_id":"572d009b4f1c1b9c4a5cd4ef","slug":"sudeep-in-the-tenth-twelfth-in-the-mari-won-commendation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में सुदीप, बारहवीं में प्रशस्ति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में सुदीप, बारहवीं में प्रशस्ति ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 07 May 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
आईएसई बोर्ड की दसवीं की टॉपर प्रशिस्ति बरनवाल।
कौंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) की दसवीं की परीक्षा में सेंट जांस लेढूपुर के छात्र सुदीप ने 98 प्रतिशत अंक पाकर बाजी मारी जबकि बारहवीं में सेंट जोसेफ शिवपुर की प्रशस्ति बरनवाल 97.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में अव्वल रहीं। उधर दसवीं में 97.17 प्रतिशत अंक पाकर सेंट जांस डीएलडब्ल्यू की आयुषी राय और 12वीं में शिवपुर सेंट जोसेफ के प्रज्ज्वल सिंह 97 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे नंबर पर रहे। इनके अलावा सेंट जांस डीएलडब्ल्यू, मढ़ौली, डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल सिगरा सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
शुक्रवार को शाम करीब चार बजे दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। बारहवीं में डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल के छात्र शिवेश पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 96.60 प्रतिशत अंक मिले। उधर दसवीं में शिवपुर की सोनाक्षी गुप्ता 96.17 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं।