फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sudarshan Maharaj insisted on protecting culture

संस्कृति की रक्षा पर सुदर्शन महाराज ने दिया जोर

Sat, 20 Feb 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Sat, 20 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sudarshan Maharaj insisted on protecting culture

कंदवा के गणेश फुटबाल मैदान पर गुरुवार को संगीतमय राम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को सुदर्शन महाराज ने कहा कि हम सनातनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं।

विज्ञापन

पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से तमाम विसंगतियां घेर रही हैं। इससे समाज को बचाने की जरूरत है। उन्होंने संस्कृति और संस्कारों की रक्षा पर जोर दिया।
सुदर्शन महाराज ने कहा कि भगवान राम ने जिन आदश मूल्यों की स्थापना की, वह पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है। राम के जैसा जीवन हो जाए तो दुनिया बदलने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

उन्होंने समाज को शिक्षित बनाने के लिए ठोस उपाय करने की जरूरत बताई। कहा कि भारतीय संस्कृति को आज दुनिया भर के लोग समझने में जुटे हैं, जबकि हम खुद पश्चिमी संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बचने की जरूरत है। इससे पहले बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन की आराधना की गई। संगीतमय वंदना के दौरान श्रद्धालु झूमने लगे।
संकट से मुझको बचाना पवनसुत... और वृंदावन की कुंज गली में... जैसे भजनों के बोल पर भक्त खूब थिरके। कथा सुनने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed