फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Such an opportunity came after 40 years: starting from Friday and goodbye Ramadan on Friday itself, eagerly wa

40 साल बाद आया ऐसा अवसर: जुमे से शुरू और जुमे पर ही अलविदा रमजान, ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार

Fri, 21 Apr 2023 02:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 21 Apr 2023 02:07 PM IST
सार

इस साल रमजान 24 मार्च शुक्रवार से शुरू हुआ। इसी दिन से ही मोमिन अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। इस दौरान कुल पांच जुमा पड़े। मौ. अब्दुल्लाह नासिर ने बताया कि रमजान में पांच जुमा आना मोमिनों के लिए खुशी का पैगाम देने वाला है।

विज्ञापन
Such an opportunity came after 40 years: starting from Friday and goodbye Ramadan on Friday itself, eagerly wa
चांद - फोटो : Pixabay

विस्तार

जुमे से शुरू होकर इसी दिन मुकद्दस रमजान अलविदा हो रहा है। कई दशकों बाद ऐसा मौका आया है कि रमजान में पांच जुमा और जुमे पर ही मोमिनों को ईद के चांद के दीदार का मौका मिल सकता है। लोग इसे अच्छा संयोग और अफजल मान रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तस्वीरों में अलविदा जुमे की नमाज: मस्जिदों में अदा की गई नमाज, ज्ञानवापी मस्जिद के पास भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

इस साल रमजान 24 मार्च शुक्रवार से शुरू हुआ। इसी दिन से ही मोमिन अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। इस दौरान कुल पांच जुमा पड़े। मौ. अब्दुल्लाह नासिर ने बताया कि रमजान में पांच जुमा आना मोमिनों के लिए खुशी का पैगाम देने वाला है। उन्हें खुदा के बारगाह में सजदा करने और दुआ मांगने का मौका मिला है। पांचवें जुमे पर ही रमजान की 29 तारीख पर चांद की तस्दीक की जाएगी। यह भी कई दशक बाद देखने को मिल रहा है। कुछ उलेमाओं व लोगों का मानना है कि 40 साल बाद ऐसा अवसर मिला है। वहीं, शकील अहमद जादूगर और शाहिद अली मुन्ना ने कहा कि अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसा अवसर देखने में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed