फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Successful operation of urinary bladder tumor without incision bhu hospital doctors claims thulium fiber laser method used first time in purvanchal

BHU Hospital: बिना चीरा लगाए मूत्राशय के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, दावा- पूर्वांचल में पहली बार थुलियम फाइबर लेजर विधि से सर्जरी

Sat, 02 Jul 2022 06:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Jul 2022 06:28 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू में यूरोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ललित कुमार अग्रवाल ने पूर्वांचल में पहली बार मूत्राशय के ट्यूमर का थुलियम फाइबर लेजर विधि से सफल सर्जरी का दावा किया है। 

विज्ञापन
Successful operation of urinary bladder tumor without incision bhu hospital doctors claims thulium fiber laser method used first time in purvanchal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के यूरोलॉजी विभाग में एक युवक की थुलियम फाइबर लेजर विधि से मूत्राशय के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.ललित कुमार अग्रवाल का दावा है कि पूर्वांचल में पहली बार इस विधि से सर्जरी की गई है। बिना चीरा लगाए होने वाली इस सर्जरी के बाद मरीज अगले दिन ही घर भी जा सकता है।

विज्ञापन


यूरोलॉजी विभाग के डॉ. ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि वाराणसी जिले के ग्राम गांसा निवासी 38 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले अस्पताल की ओपीडी में पेशाब में खून निकलने की समस्या लेकर आया। मरीज की जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी गई। थुलियम फाइबर लेजर विधि से मूत्राशय के ट्यूमर को पूरी तरह से पेशाब के रास्ते निकाला गया, जिसे थूलेइबट कहते हैं।
विज्ञापन


थुलियम फाइबर लेजर विधि में रक्त स्त्राव बेहद कम
बताया कि सामान्य ऑपरेशन में ट्यूमर को टुकड़ों में काटकर पेशाब के रास्ते निकाला जाता है, लेकिन थूलेइबट विधि से ट्यूमर को एक ही टुकड़े में पूरी तरह से निकाला जाता है। इस विधि में रक्त स्त्राव कम होने के साथ-साथ एवं मूत्राशय फटने की संभावना भी कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Successful operation of urinary bladder tumor without incision bhu hospital doctors claims thulium fiber laser method used first time in purvanchal
यूरोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ललित कुमार अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया।
साथ ही साथ सटीक निदान ट्यूमर रिस्टेजिंग एवं दीवार ऑपरेशन की जरूरत भी कम होती है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस विधि से सर्जरी में तुलनात्मक रूप से खर्च भी कम होता है। बीएचयू अस्पताल में इस प्रकार के सफल ऑपरेशन के बाद अब मरीजों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों एवं महंगे व बडे़ शहरों में नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed