फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   success story of Naina Yadav and Komal Rai from Varanasi who became part of Indian team

World Handball Day 2025: संसाधनों की कमी नहीं बन सकीं बेड़ियां, खेलों में आगे बढ़ीं काशी की ये बेटियां

Mon, 23 Jun 2025 04:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

Varanasi News: काशी की दो बेटियां पूरे जिले का नाम रोशन कर रही हैं। नैना यादव और कोमल राय भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रहीं हैं। 

विज्ञापन
success story of Naina Yadav and Komal Rai from Varanasi who became part of Indian team
कोमल राय और नैना यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली काशी की दो बेटियां नैना यादव और कोमल राय भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रहीं हैं। खिलाड़ियों ने सिर्फ प्रादेशिक स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुकाबलों में अपने प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। 

विज्ञापन


पूर्वांचल के इतिहास में पहली बार ग्रामीण परिवेश से निकली बेटियां अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दमखम दिखाने को तैयार हैं। नैना पिछले चार साल से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। उनके लिए शॉर्ट्स पहन कर हैंडबॉल खेलने की राह आसान नहीं थी। 
विज्ञापन


परिवार और समाज की बंदिशों के बावजूद दोनों ने मेडल जीतकर सबका मुंह बंद कर दिया। उन्हें जूते खरीदने के लिए पिता के काम में हाथ बंटाने के अलावा मजदूरी करनी पड़ती थी। कोमल ने बताया कि वह गांव से साइकिल चलाकर 10 किलोमीटर दूर परमानंदपुर मैदान पर सुबह 6 बजे अभ्यास करने आती हैं। दोपहर में पढ़ाई करती हैं और शाम को वर्कआउट करने के बाद घर जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह पिछले चार साल से हैंडबॉल टीम का हिस्सा हैं। यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष एके सिंह ने बताया फिलहाल वाराणसी की 94 से अधिक खिलाड़ी हैंडबॉल में नाम रोशन कर रहीं हैं। 4 खिलाड़ियों का चयन नेशनल कैंप के लिए हुआ था इसमें दो खिलाड़ी गांधीनगर में राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण ले रहीं है। 

केराकतपुर में जूनियर हैंडबॉल
विश्व हैंडबॉल दिवस पर सोमवार सुबह केराकतपुर के वाराणसी पब्लिक स्कूल में जूनियर बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसमें छह विद्यालयों के 72 खिलाड़ी और 8 मैच ऑफिशियल हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अमित पांडेय ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed