फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subrato Cup at Varanasi: Varanasi defeated Jaunpur 8-0 and qualified for state level competition.

Subrato Cup at Varanasi:जौनपुर को 8-0 से हरा वाराणसी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई

Thu, 09 May 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Subrato Cup at Varanasi: Varanasi defeated Jaunpur 8-0 and qualified for state level competition.
सुब्रतो कप मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता बुधवार को लालपुर स्थित डॉ़ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेली गई। इसमें वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज की टीम ने जौनपुर के पब्लिक इंटर काॅलेज को 8-0 से हराकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

मैच में वाराणसी की ओर से पहला गोल अभय प्रकाश ने किया। उसके बाद शरीफ ने लगातार छह गोल (डबल हैट्रिक) मार कर जौनपुर को मुकाबले में काफी पीछे धकेल दिया। आठवां गोल आसिफ ने किया। जौनपुर की ओर से लव कुमार और विकास यादव ने लगातार कोशिश की, बावजूूूद विपक्षी टीम की सुरक्षा पंक्ति भेदने में नाकाम रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ़ एके सिंह के अनुसार अंडर-17 बालिका व अंडर-15 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल की कोई टीम मैदान पर नहीं आई। इससे विकास इंटर कालेज की टीम तीनों वर्गों में विजेता बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह और अंतरराष्ट्रीय फुटबालर शम्सी रजा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता मंडलीय क्रीड़ा सचिव राकेश सिंह ने की। संचालन डॉ. जितेंद्र कुमार, संचालन प्रेम शंकर तिवारी ने किया। डॉ़ एके सिंह ने बताया कि प्रदेशस्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता लखनऊ में 11 मई से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed