फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students will spread the message of cleanliness through street plays and awareness rallies.

Varanasi News: नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली से छात्र देंगे स्वच्छता का संदेश

Fri, 18 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Students will spread the message of cleanliness through street plays and awareness rallies.
माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 चलाया जाएगा। इसमें छात्र नुक्कड़ नाटक, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। 19 सितंबर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली पर जागरूकता, 21 सितंबर को चार डस्टबिन व्यवस्था की स्थापना और प्रदर्शन तथा 22 सितंबर को विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में उत्पन्न विभिन्न प्रकार के कचरे की पहचान कर निर्धारित डस्टबिन में डालने का अभ्यास कराया जाएगा। 23 सितंबर को पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिता, 24 सितंबर को स्वच्छता जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक, 26 सितंबर को अपशिष्ट लेखा-परीक्षण एवं श्रमदान और 28 सितंबर को रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 29 सितंबर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ विद्यालय और स्वच्छ पर्यावरण विषय पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी। 30 सितंबर को अपशिष्ट से उपयोगी वस्तु बनाने और जैविक अपशिष्ट से खाद तैयार करने का प्रदर्शन व व्यावहारिक अभ्यास कराया जाएगा। अभियान का समापन 2 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed