फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students' talents will get a platform, faculty members will provide guidance.

Varanasi News: विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, संकाय सदस्य करेंगे मार्गदर्शन

Sun, 03 May 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Students' talents will get a platform, faculty members will provide guidance.
बीएचयू के नगर छात्र निकाय की ओर से हुए कार्यक्रम आगाज में शनिवार को छात्र-छात्राओं की प्रतिभा देखने को मिली। इस दौरान रचनात्मकता से विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विवि में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा। इससे उनको प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विवि के स्वतंत्रता भवन में कार्यक्रम में कुलपति ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और सृजनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि रंगशाला व विभिन्न संकायों में कार्यरत सांस्कृतिक समितियों को विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहने की जरूरत है। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षणिक वातावरण में मानसिक तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं एवं कला रूपों की झलक प्रस्तुत की। इसमें कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, असम आदि राज्यों की संस्कृति दिखाई। इस दौरान भरतनाट्यम, कथक, कथकली, मोहिनीअट्टम जैसी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुति दी। संयोजक और नगर छात्र निकाय के मुख्य संरक्षक प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को ऐसे कराते रहने को कहा। संचालन तालस्य के सचिव अविनाश भारद्वाज, संयुक्त सचिव अग्रिमा खंडेलवाल ने किया। इस दौरान चारु चतुर्वेदी, डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. श्यामा कुमारी, प्रो. मधु तपाड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed