फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students showcased their talent at the Kashi MP Cultural Festival

Varanasi News: काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 18 Nov 2025 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent at the Kashi MP Cultural Festival
जिले के अलग-अलग कंपोजिट विद्यालयों में सोमवार को काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अद्भुत प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। मिर्जामुराद के किसान इंटर कॉलेज में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय काशी सांसद महोत्सव कार्यक्रम चला। इसमें गौर, मिर्जामुराद, प्रतापपुर, चक्रपानपुर, आषाढ़, राजपुर व पिलोरी आदि गावों के प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने नृत्य व गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर के अजय प्रसाद व दीपा ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ रहे। इस अवसर पर विमल सिंह, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रूबी नकवी, संजू देवी आदि मौजूद रहीं। वहीं, गंगापुर इंटर कॉलेज में भी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. श्री प्रकाश सिंह ने किया। कंपोजिट विद्यालय वसंत पट्टी के छात्राओं ने युगल गीत घनश्याम तुम काले हो पर सुंदर नृत्य किया। यही के छात्रों ने राजस्थानी लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय गंजारी की छात्राओं ने कठपुतली नृत्य किया। गंगापुर कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने शिव तांडव की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed