फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students should enrich their history by taking advantage of the museum: Dr. Sheetal Rana

विद्यार्थी संग्रहालय का लाभ उठाकर अपने इतिहास को समृद्ध करें : डॉ. शीतल राणा

Tue, 19 May 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Students should enrich their history by taking advantage of the museum: Dr. Sheetal Rana
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सोमवार को नगर के पुराना रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री भवन संग्रहालय में वर्तमान परिवेश में संग्रहालय का महत्व विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू संग्रहालय विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शीतल राणा ने कहा कि संग्रहालय में हमारी विरासत संरक्षित होती है। संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं का संग्रह नहीं, बल्कि ये अतीत और वर्तमान के बीच सेतु हैं। ये हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और भविष्य के लिए प्रेरणा देते हैं। यह ऐतिहासिक सत्य को संरक्षित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से संग्रहालयों से लाभ उठाकर अपने इतिहास ज्ञान को समृद्ध करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बीएचयू के डॉ. सुजीत कुमार चौबे ने कहा कि संग्रहालय समाज की उपलब्धियों को संरक्षित करने का कार्य करते हैं और देश, काल और समाज के इतिहास को हमारे सम्मुख मूर्त रूप में प्रस्तुत करते हैं। समाज की एक इकाई के रूप में हमारी भावनाओं और उपलब्धियों को विश्व के सम्मुख प्रमाण के साथ प्रस्तुत करने में संग्रहालयों की अहम भूमिका होती है। ये इतिहास के अनदेखे रहस्यों को साकार रूप में हमारे सामने उद्घाटित करते हैं। संग्रहालय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें सूफिया परवीन प्रथम, रितेश साहनी द्वितीय और आनंदी तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार आएशा, नेहा और आकांक्षा को मिला। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया गया। स्वागत संग्रहालय के अध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। इस मौके पर रहमत अली, शैलेश सिंह, रोशनी खरवार, मोनिका सिंह, महेंद्र, मनोज, अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed