फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students read Hanuman Chalisa in BHU and Professors held hostage huge uproar in protest

BHU में छात्रों ने पढ़ी हनुमान चालीसा: प्रोफेसरों को बनाया बंधक, लाइब्रेरी न खुलने के विरोध में भारी हंगामा

Sat, 17 Dec 2022 08:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Dec 2022 08:23 PM IST
सार

बीएचयू संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने शनिवार शाम को संकाय प्रमुख और प्रोफेसरों को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। लाइब्रेरी न खुलने और गंदगी के विरोध में संकाय के गेट पर तालाबंदी कर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। 

विज्ञापन
Students read Hanuman Chalisa in BHU and Professors held hostage huge uproar in protest
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के गेट पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने शनिवार की शाम को संकाय प्रमुख और प्रोफेसरों को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। संकाय की लाइब्रेरी न खुलने और गंदगी के विरोध में संकाय के चैनल गेट पर तालाबंदी कर छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


शनिवार को संकाय में पहुंचे छात्रों ने संकाय प्रमुख से मिलकर लाइब्रेरी न खुलने के साथ ही गंदगी होने की शिकायत की। जब बात नहीं बनी तो चैनल गेट पर तालाबंदी कर प्रोफेसरों और संकाय प्रमुख को अंदर से बाहर नहीं जाने दिया गया। यहीं पर बैठकर छात्र हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

विज्ञापन

ढाई महीने से बंद है लाइब्रेरी

इसके अलावा हर-हर महादेव और जयश्री राम का जयघोष भी किया। छात्रों ने बताया कि संकाय की लाइब्रेरी ढाई महीने से बंद है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके अलावा शास्त्री, आचार्य में प्रवेश हुए दो महीने बाद भी कक्षाएं नहीं शुरू हो पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यालय पर सुरक्षाकर्मियों-छात्रों में नोंकझोंक

Students read Hanuman Chalisa in BHU and Professors held hostage huge uproar in protest
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के गेट पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हिंदी विभाग में शोध प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरना देने के बाद भी मांग पूरी न होने के विरोध में छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय में घुसने के दौरान उनकी सुरक्षा कर्मियों में धक्कामुक्की भी हुई।

छात्रों का कहना था कि शोध प्रवेश में गड़बड़ी पर सवाल खड़ा करने के बाद कुलपति ने फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई थी। पांच महीने बाद भी अब तक कमेटी की रिपोर्ट के बारे में नहीं जानकारी दी गई है। उमेश यादव ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाती हैं तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed