फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest at BHU Central Office, demanding to run second year classes

बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर छात्रों ने दिया धरना, द्वितीय वर्ष की कक्षाएं चलाने की मांग

Fri, 10 Sep 2021 08:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 08:37 PM IST
सार

बीएचयू में डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी को अगले आदेश तक चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
Students protest at BHU Central Office, demanding to run second year classes
बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस पर कक्षाएं शुरू करने को लेकर धरना प्रदर्शन करते द्वितीय वर्ष के छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में में यूजी, पीजी द्वितीय वर्ष की कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान प्रभारी वीसी को ज्ञापन देकर छात्रों ने जल्द से जल्द कक्षाएं चलाने के साथ ही छात्रावास आवंटन की दिशा में कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


भगत सिंह छात्र मोर्चा के बैनर तले हुए धरने में शामिल छात्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रभारी वीसी ने सभी संकाय प्रमुखों के साथ बातचीत कर इस दिशा में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। छात्रों ने धरना स्थल पर ही इस मामले को लेकर सोमवार को सभी संकाय प्रमुखों से मिलकर मांग रखने का निर्णय लिया। इसके बाद अगर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन भी करेंगे। 
विज्ञापन


प्रो. बीसी कॉपरी बने चीफ प्रॉक्टर

बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी के इस्तीफे के बाद कुलपति ने डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी को अगले आदेश तक चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी है। प्रो. कापरी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed