फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students open front in UP college, demand for resignation

यूपी कॉलेज में छात्रों ने खोला मोर्चा, इस्तीफे की रखी मांग

Thu, 24 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students open front in UP college, demand for resignation
यूपी कॉलेज प्रबंधन के आपसी विवाद के बीच छात्रों ने भी मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि सशक्त प्रबंधन के अभाव में महाविद्यालय की व्यवस्था चरमराई हुई है। कर्मचारियों का वेतन महीनों से नहीं मिला है और न ही परिसर में कोई काम हुआ है। यदि संबंधित लोग यह समझते हैं कि महाविद्यालय का प्रशासन उनके हाथ में नहीं है तो वो तुरंत इस्तीफा देकर परिसर छोड़ दें। महाविद्यालय और यहां के छात्रों की सारी समस्याएं हम स्वयं सुलझाने में सक्षम हैं। छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह ने कहा कि जब तक कोई ऐसी कमेटी नहीं आती जिसके पास लिखित आदेश हो और उस पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप न हो, हम महाविद्यालय प्रशासन को किसी गैर जिम्मेदार के हाथों में सौंपकर राजर्षि जी के मूल्यों का उपहास नहीं होने दे सकते हैं। किसी भी हालत में महाविद्यालय की गरिमा को कलंकित नहीं होने देंगे। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत सिंह, छात्रनेता अंशु सिंह बोल्डर व सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed