{"_id":"66cc8a68157778ac1c00e860","slug":"students-of-women-college-in-bhu-became-shri-krishna-and-radha-leela-staged-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘गोविंदा आला रे... :’ BHU में मटकी फोड़ आयोजन, महिला महाविद्यालय में छात्राएं बनीं श्रीकृष्ण-राधा; लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गोविंदा आला रे... :’ BHU में मटकी फोड़ आयोजन, महिला महाविद्यालय में छात्राएं बनीं श्रीकृष्ण-राधा; लीला का मंचन
Mon, 26 Aug 2024 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:30 PM IST
सार
Varanasi News: छात्र-छात्राओं ने मिलकर बीएचयू परिसर में यह आकर्षक आयोजन किया। देर रात प्रभु के जन्मोत्सव के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
आइआइटी-बीएचयू में मटकी फोड़ प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिव की नगरी काशी में सोमवार को श्रीकृष्ण लीला की धूम रही। महामना की बगिया में छात्र-छात्राओं ने मिलकर जन्माष्टमी के आयोजन से पहले मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन
आइआइटी-बीएचयू के जय श्रीकृष्ण... के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। लगभग 30 फीट ऊपर मटकी बांधकर उसे तोड़ा गया। मटकी के फूटते ही छात्रों ने बोला- गोविंदा आला रे...।
विज्ञापन
बीएचयू महाविद्यालय में श्रीकृष्ण-राधा की लीलाओं का मंचन करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों छात्रों ने एक दूसरे के ऊपर चढ़कर पिरामिड बना मटकी फोड़ी। छात्र बर्तन में पानी लेकर एक-दूसरे पर फेक रहे थे। कुछ छात्राओं ने श्रीकृष्ण और राधा का मंचन किया। उनके मंचन पर खूब तालियां बजीं।
इसी क्रम में महिला महाविद्यालय में भी छात्राओं ने श्रीकृष्ण लीला का आकर्षक मंचन किया। एक से बढ़कर एक वेशभूषा धर कर छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के प्रेम की झलक दिख रही थी।
इसी क्रम में महिला महाविद्यालय में भी छात्राओं ने श्रीकृष्ण लीला का आकर्षक मंचन किया। एक से बढ़कर एक वेशभूषा धर कर छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के प्रेम की झलक दिख रही थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन