फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students of Varanasi wrote a letter to the Chief Minister with blood

वाराणसी के छात्रों ने मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र, जानें क्या है मामला

Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students of Varanasi wrote a letter to the Chief Minister with blood
demo pic - फोटो : demo pic

वाराणसी के यूपी कॉलेज के प्रबंध सचिव को हटाने के लिए छात्रों ने अपने खून से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। छात्र सचिव को हटाने के लिए नौ दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। छात्रों ने अपने खून से लिखा पत्र एसीएम चतुर्थ को सौंपा। शुक्रवार को यूपी कॉलेज के धरनारत छात्रों ने नौवें दिन अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा। 

विज्ञापन


छात्रों की मांग है कि कॉलेज सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और कॉलेज छात्रावास का जीर्णोद्धार कराकर उसे आवंटित किया जाए। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह बाबू ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे कॉलेज प्रबंध समिति में कुछ भ्रष्टाचारी लोग हैं, जो अयोग्य सचिव को बचा रहे हैं। 
विज्ञापन



छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि समिति के लोग हमें सिर्फ  गोलमोल बातों में घूमा रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल जब प्राचार्य से हमारी मीटिंग हुई तो उसमें कहा गया कि 20-25 दिन में एक मीटिंग और रखकर सचिव को हटाया जाएगा पर जब हमने उनसे यही बात लिखित मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया। अब हमारे सामने अपने रक्त से पत्र लिखने के अलावा कोई और तरीका नजर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed