फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students of Kashi Vidyapeeth blocked the road in protest against registration of case

Varanasi News: मुकदमा दर्ज हाेने के विरोध में काशी विद्यापीठ के छात्रों ने लगाया जाम

Tue, 10 Sep 2024 05:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Students of Kashi Vidyapeeth blocked the road in protest against registration of case
वाराणसी। गत दिनों काशी विद्यापीठ के फूल मंडी गेट पर छात्रों और दुकानदारों के बीच हुए संघर्ष के मामले में छात्रों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सोमवार को काशी विद्यापीठ के छात्र सड़क पर उतर गए। छात्रनेता शिवम तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन करने के बाद विश्वविद्यालय के गेट संख्या दो के पास इंग्लिशिया लाइन-सिगरा रोड जाम कर दी। करीब आधे घंटे का तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और मुकदमा वापस लेने की मांग की। छात्रों का कहना था कि जो लोग मौके पर नहीं थे, उनके खिलाफ भी फर्जी केस दर्ज कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद काशी जोन के डीसीपी गौरव बंशवाल मौके पर पहुंचे और छात्रों के साथ काशी विद्यापीठ प्रशासन से बातचीत की। डीसीपी ने घटना में शामिल न रहने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। काशी विद्यापीठ के कुलानुशासक प्रो. केके सिंह ने कहा कि पुलिस ने छात्रों की मांगें मान ली है। इसके बाद छात्र चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed