फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students need to be connected to startups and research in the field of Ayurveda.

Varanasi News: विद्यार्थियों को आयुर्वेद के क्षेत्र में स्टार्टअप, अनुसंधान से जोड़ना होगा

Wed, 16 Sep 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Students need to be connected to startups and research in the field of Ayurveda.
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में मंगलवार को आयुर्वेद दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को स्टार्टअप, अनुसंधान से जोड़ने का संकल्प लिया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से एमओयू, नवाचार को बढ़ावा देने की पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

महाविद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डीके मौर्य के निर्देशन में यूजी, पीजी के विद्यार्थियों को आयुर्वेद के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान, नवाचार से जुड़ी जानकारियां दी गईं। विशेष व्याख्यान में डॉ. प्रकाश राज सिंह ने आयुर्वेद के क्षेत्र में स्टार्टअप नेटवर्किंग की संभावनाओं पर कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। डॉ. रामनिहोर तपसी ने रिसर्च इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी और आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में एआई की उपयोगिता समय की मांग बताई। अध्यक्षता करते हुए प्रो. संजय पांडेय ने छात्रों को रिसर्च पब्लिकेशंस, एमओयू के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. अंकित कुमार गुप्ता, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. रिचा पाठक, डॉ. निरंजन सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed