बीएचयू सेंट्रल आफिस में छात्रों ने तालाबंदी कर दिया धरना, सीएचएस में लाटरी-मेरिट से दाखिले का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में मेरिट-ई लॉटरी सिस्टम से दाखिले के विरोध में छात्रों ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना किया। कुलपति को दिए ज्ञापन में प्रवेश परीक्षा से दाखिले की मांग की है।
ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और बॉयज स्कूल में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही प्रवेश कराया जाता था लेकिन बीएचयू की वेबसाइट और विज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि इस बार छठवीं-नौवीं कक्षा में ई लाटरी के माध्यम जबकि 11वीं में 10वीं की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में पढ़ने के लिए लाखों छात्र-छात्राएं न केवल वाराणसी बल्कि यूपी के विभिन्न जिलों से आवेदन करते हैं। अब जबकि बीएचयू की प्रवेश परीक्षा भी कराई जा रही है तो फिर बीएचयू द्वारा ही सेंट्रल हिंदू स्कूल की 11वीं और 9वीं की परीक्षाएं संपादित क्यों नहीं कराई जा सकती हैं।
छात्रों ने बताया कि किसी भी विद्यार्थी का मूल्यांकन सीजीपीए के आधार पर कैसे किया जाए, जब बोर्ड का परिणाम भी अलग अलग आता है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिला लेने की प्रक्रिया को शुरू करना छात्रों के हित में है।
चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कोई ठोस पहल नहीं हुई तो न्यायालय में न्याय की गुहार लगाने को बाध्य होंगे। इस दौरान अभिषेक सिंह, राकेश, वैभव त्रिपाठी, आशुतोष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।