फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students letter exposes 14 lakh scam complaint lodged with DM racket had been going for two years

मिड डे मील: छात्रों की चिट्ठी ने खोला मध्याह्न भोजन में 14 लाख का राज, DM से शिकायत; दो वर्ष से चल रहा था खेल

Thu, 27 Aug 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 05:56 AM IST
सार

बलिया में छात्रों की चिट्ठी से मध्याह्न भोजन योजना में करीब 14 लाख रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। छात्रों ने डीएम से शिकायत कर दो वर्ष से चल रहे कथित खेल की जानकारी दी थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब मामले में कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
Students letter exposes 14 lakh scam complaint lodged with DM racket had been going for two years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

बांसडीह तहसील क्षेत्र के ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज में एमडीएम योजना में बड़ी अनियमितता सामने आई है। बच्चों ने डीएम को चिट्ठी भेजकर शिकायत की थी। डीएम तक पहुंची चिट्टी के बाद हुई जांच में करीब 14 लाख की अनियमितता प्रकाश में आई है। जांच रिपोर्ट डीएम के पास पहुंच गई है। 

विज्ञापन


कक्षा छह से आठ तक बच्चों ने सामूहिक रूप से पत्र लिखकर डीएम को भेजा था। जिसमें लिखा कि ‘डीएम साहब, हम अपना नाम नहीं लिख सकते क्योंकि प्रधानाध्यापक हम लोगों पर ही कार्रवाई कर देंगे। आप अपने स्तर से मामले की गोपनीय जांच कराइए।
विज्ञापन


बच्चों ने गूगल से डीएम का पता लिया और डाक से अपने स्वजन के माध्यम से भेजा था। चिट्ठी डीएम के हाथ लगी तो उन्होंने इसको गंभीरता से लिया। उसके बाद उन्होंने बीएसए मनीष कुमार सिंह व डीडीओ आनंद प्रकाश को गोपनीय तरीके से जांच का निर्देश दिया। इन दोनों अधिकारियों के जांच में बच्चे ही नहीं है, और कागज में दो सौ बच्चों को मध्याह्न भोजन रोज खिलाया जा रहा है। अधिकारियों की जांच में पता चला कि यह खेल दो वर्षों से चल रहा था। करीब 14 लाख रुपये की अनियमितता की गई है। पीएम पोषण अभियान के तहत कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को भी मध्याह्न भोजन देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय निगरानी पर उठे सवाल
ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज में मध्याह्न योजना की अनियमितता ने विभागीय निगरानी की पोल खेल कर रख दी है। सरकार की तरफ से बच्चों के मामले में भोजन आदि को लेकर गई स्तर पर जांच कराई जाती है। कई तरह के स्टाक रजिस्टर बनाए जाते है। खाना बनाने से लेकर सामान की खरीदारी व स्टाॅक रजिस्टर, बच्चों की उपस्थिति आदि को कभी चेक नहीं किया गया। इस तरह के सवाल लोगों के जेहन में खड़े हो रहे हैं। बीईओ व टास्क फोर्स क्या कर रही थी।

डीएम के निर्देश पर ताजपुर मुडियारी इंटर काॅलेज की जांच की गई थी। जांच के समय स्कूल में बच्चे नहीं मिले। रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। इसमें विभागीय अधिकारी के साथ डीसी एमडीएम की भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी तय होगी। डीएम के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार सिंह, बीएसए, बलिया।

 

कालेज में जिला मुख्यालय से जांच टीम आई थी। जुलाई में करीब एक सप्ताह मिड डे मिल नहीं बना था। इसी की जांच के लिए टीम आई थी। - चंद्रशेखर पांडेय, प्रधानाचार्य, ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed