फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students Lanka police cordon, BHU gate off performance

छात्रों ने घेरा लंका थाना, बीएचयू गेट बंद कर प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 11 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Students Lanka police cordon, BHU gate off performance
बीएचयू के पूर्व छात्र योगेश्वर मालवीय द्वारा 29 छात्रों पर दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने के लिए गुरुवार की शाम दर्जनों की संख्या में पहुंचे छात्र लंका थाना का घेराव कर दिए। थानाध्यक्ष ने समझाया तो सभी थाने से निकल कर बीएचयू गेट पहुंचे। गेट बंद कर सभी वहां भी प्रदर्शन शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी को तितर-बितर किया और गेट खुलवाया। छात्रों के घेराव और प्रदर्शन के चलते लंका-नगवां मार्ग और मालवीय प्रतिमा चौराहा पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


थाने का घेराव करने पहुंचे छात्रों का कहना था कि योगेश्वर मालवीय ने फर्जी सूचना देकर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया है। लंका पुलिस मुकदमा वापस करे। शाम छह से सात बजे तक हुई पंचायत के बाद एसओ संजीव कुमार मिश्र के समझाने पर सभी शांत हुए। एसओ ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। थाने से निकल कर छात्र बीएचयू गेट पहुंचे। बीएचयू मेन गेट बंद कर सभी प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर लंका थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उनके समझाते ही छात्र परिसर के भीतर चले गए। छात्रों के घेराव और प्रदर्शन के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से लेकर रविदास गेट तक अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed