फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students Hunger Straike Contineu In Sampurnand Sanakrit University

एक और छात्र बीमार, अनशन बरकरार

Mon, 02 Feb 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 02 Feb 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
Students Hunger Straike Contineu In Sampurnand Sanakrit University
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्वाचन संबंधी शिकायत का निस्तारण न होने के कारण तीन दिन से चल रहे अनशन में रविवार को एक और छात्र बीमार हो गया। बावजूद इसके न तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने न तो उनकी मांग पर कोई फैसला लिया और न ही बीमार छात्रों के स्वास्थ्य की जांच कराई। कुछ शिक्षकों ने छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह लिखित आदेश पर अड़े रहे। वहीं, बीएचयू और विद्यापीठ के छात्रनेताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के दूसरे नंबर पर प्र्रत्याशी रहे पंकज कुमार पांडेय समेत पांच छात्र शुक्रवार से केंद्रीय कार्यालय के समक्ष बेमियादी अनशन पर बैठे हैं। शनिवार को पंकज पांडेय और लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई थी वहीं रविवार को विनीत कुमार शुक्ल भी बीमार हो गया। शाम को छह बजे कुछ संकायाध्यक्षों ने छात्रों से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन छात्र लिखित आदेश की मांग पर अड़े रहे। सुबह बीएचयू से भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, पतंजलि पांडेय और काशी विद्यापीठ से रविभान सिंह, आयुषी श्रीमाली, यशवंत प्रताप सिंह आदि ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री मनीष कुमार मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो राजभवन के समक्ष भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed