फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students gheraoed Shatabdi Bhawan, raised slogans

Varanasi News: छात्रों ने किया शताब्दी भवन का घेराव, हुई नारेबाजी

Mon, 27 Mar 2023 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Students gheraoed Shatabdi Bhawan, raised slogans
सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्कामुक्की, आश्वासन पर माने छात्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में कृषि विज्ञान विभाग में छात्रों का धरना समाप्त हो गया। सोमवार को छात्रों ने शताब्दी भवन प्रेक्षागृह का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी जमकर धक्कामुक्की भी हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंचे आईसीएआर के डॉ. केपी त्रिपाठी के आश्वासन पर छात्रों ने धरना प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की।

सोमवार को धरना दे रहे छात्रों को जानकारी मिली की आईसीएआर की टीम बीएचयू पहुंची है। इस पर छात्र शताब्दी प्रेक्षागृह का घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से जमकर धक्कामुक्की हुई। छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक ही दिन तीन-तीन परीक्षाएं करवा लीं गईं। परिणाम घोषित होने के बाद तैयारी का भी समय नहीं दिया गया। एक ही दिन में तीन परीक्षाएं कराना दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। छात्र एबीवीपी के नेतृत्व में तीन दिन से धरने पर बैठे थे। आईसीएआर के अधिकारियों ने छात्रों से बात की। लिखित रूप में यह लिया कि इस बार परीक्षा में यदि कोई विद्यार्थी फेल होता है तो दोबारा आंदोलन नहीं करेंगे। आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। एबीवीपी के इकाई मंत्री पुनीत मिश्रा ने कहा कि 35 विद्यार्थियों का परीक्षा में बैक लगा है। इसमें विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed