फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students demanded to increase the number by locking the administrative building

प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर छात्रों ने की नंबर बढ़ाने की मांग

Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students demanded to increase the number by locking the administrative building
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा परिणाम से आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि कॉपियों के गलत मूल्यांकन के कारण छात्राें को फेल कर दिया गया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और नंबर बढ़ाने की मांग करते रहे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। दो घंटे तक कुलपति, कुलसचिव समेत सभी शिक्षक प्रशासनिक भवन में बंद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद छात्रों का दल प्रशासनिक भवन पहुंचा। छात्र नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन में घुस गए। छात्रों ने कुलपति से मुलाकात की और उनको स्नातक कक्षाओं के परिणाम में गलत नंबर दिए जाने के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने छात्रों से कहा कि आपके सामने दो विकल्प हैं। पहला आप बैक पेपर की परीक्षा में शामिल हों या फिर आप आरटीआई के जरिए अपनी कॉपी को दोबारा जांच कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कापियों का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा और उसके अनुसार नंबर दिए जाएंगे। इस पर छात्र भड़क उठे। कहा कि उनके नंबर इसी तरह बढ़ा दिए जाएं। बात नहीं बनी तो छात्र मुख्य द्वार पर ताला जड़कर प्रदर्शन करने लगे। दो घंटे तक हंगामा करने के बाद छात्र वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed