फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students danced to Bholeshankara song in Dandiya Night, five-day Abhyudaya concluded at Ashoka Institute.

वाराणसी: डांडिया नाइट में भोलेशंकरा गीत पर झूमे छात्र, अशोका इंस्टीट्यूट में पांच दिवसीय अभ्युदय का समापन

Sun, 29 Oct 2023 04:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 29 Oct 2023 04:53 PM IST
सार

सिंगर रूपाली जग्गा को सुनने के लिए छात्रों के अलावा वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से भी दर्शक संस्थान परिसर में पहुंचे थे। संस्थान के संस्थापक ई. अशोक मौर्य ने कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Students danced to Bholeshankara song in Dandiya Night, five-day Abhyudaya concluded at Ashoka Institute.
अशोका इंस्टीयूट में डांडिया नाइट में डांस करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट पहड़िया में पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव अभ्युदय का शनिवार को डांडिया नाइट के साथ समापन हुआ। मंच पर जैसे ही बालीवुड सिंगर रूपाली जग्गा आई तो वहां मौजूद विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया। एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति पर विद्यार्थी झूमते रहे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कल मिर्जापुर आ रहे हैं सीएम: विंध्यवासिनी मंदिर में करेंगे पूजा-पाठ, ये रहा मुख्यमंत्री के दो घंटे का शेड्यूल
विज्ञापन

सिंगर रूपाली जग्गा को सुनने के लिए छात्रों के अलावा वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से भी दर्शक संस्थान परिसर में पहुंचे थे। संस्थान के संस्थापक ई. अशोक मौर्य ने कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद रूपाली ने मां शेरोवाली की भक्ति गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद भोलेनाथ की नगरी में भगवान काशी विश्वनाथ की आराधना करते हुए भोलेनाथ शंकरा गीत की प्रस्तुति की। इसके बाद दर्शकों ने हर हर महादेव का जयघोष कर रूपाली का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद से गीतों का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। रूपाली के बालीवुड, भक्ति, पंजाबी, गुजराती, भांगड़ा तथा रिमिक्स आदि गीतों पर डांडिया खेला। संस्थान के चेयरमैन ई. अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन अमित मौर्य आदि ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed