फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students created ruckus when the exam date was announced

Varanasi News: परीक्षा की तारीख घोषित होने पर छात्रों ने किया हंगामा

Mon, 17 Jul 2023 07:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Students created ruckus when the exam date was announced
बीएचयू के वाणिज्य संकाय के मुख्य गेट पर की नारेबाजी, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने मनाने की कोशिश की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में परीक्षा की तारीख घोषित होने पर छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने संकाय के मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पाठ्यक्रम पूरा किए बिना ही परीक्षा की तारीख घोषित कर दी।

विद्यार्थियों के धरने की सूचना के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी मानने को तैयार नहीं थे। छात्रों का कहना था कि यूजीसी के दिशानिर्देशों का भी विश्वविद्यालय प्रशासन पालन नहीं कर रहा है। परीक्षा होती है और छात्रों का बैक लग जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं लेगा। छात्रों ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइन के तहत 90 दिनों तक कक्षाएं चलाई जाएं और कोर्स पूरा होने पर ही परीक्षा की तारीख घोषित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article