फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students clashed at Kashi Vidyapeeth over Holi celebrations, and BHU protested against the closure of gates.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में होली उत्सव पर भिड़े छात्र, बीएचयू में गेट बंद होने का विरोध

Sun, 01 Mar 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Students clashed at Kashi Vidyapeeth over Holi celebrations, and BHU protested against the closure of gates.
शनिवार को काशी विद्यापीठ में हुई होली में होली खेलते समय छात्रों में हुई मारपीट में घायल छात्र। - फोटो : katra news
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को होली उत्सव में छात्रों के दो गुट भिड़ गए। बीएचयू में शनिवार रात छित्तूपुर गेट बंद होने का छात्रों ने विरोध जताया। एक ओर जहां छात्र-छात्राएं होली के गीतों पर डांस कर रहे थे, वहीं दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। यहां अफरातफरी का माहौल रहा। सिगरा पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। इस दौरान एक गुट ने दूसरे पर बाहरी छात्र होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके से दो छात्रों को पकड़ कर ले गई। बीएचयू में छित्तूपुर गेट को बिना किसी पूर्व सूचना बंद कर दिया गया। छात्रों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी से पूछने पर वह भी इसका कारण नहीं बता सका। उन्होंने इसके लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article