फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student welfare desk will remove stress of students

Varanasi News: विद्यार्थी कल्याण डेस्क दूर करेगी छात्रों का तनाव

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Student welfare desk will remove stress of students
विज्ञापन

बीएचयू के विज्ञान संस्थान में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई है। संस्थान में विद्यार्थी कल्याण डेस्क की शुरुआत की गई है। रोज शाम 4 से 5 बजे तक विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। अवसाद से निपटने, मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में पिछले दिनों विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या के कदम उठाए जाने पर संस्थान ने काउंसिलिंग की कवायद शुरू की है। डेस्क के माध्यम से शिक्षक जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वस्थ व सक्रिय जीवन जीने, तनाव व अवसाद से निपटने के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही शारीरिक, मानसिक व मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन व सहायता भी देंगे। संस्थान के न्यू लेक्चर थियेटर भवन के भूतल पर विद्यार्थी संपर्क कर सकेंगे। इस पहल के तहत एक ईमेल wellbeing.isc@bhu.ac.in भी जारी किया गया है। इससे भी सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article