फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student union election in Kashi Vidyapeeth on December 24

इंतजार समाप्त: काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव 24 दिसंबर को, देखें पूरा कार्यक्रम 

Wed, 15 Dec 2021 06:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 15 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की उहापोह भी समाप्त हो गई।

विज्ञापन
Student union election in Kashi Vidyapeeth on December 24
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की उहापोह भी समाप्त हो गई। चुनाव अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव के लिए ऑनलाइन नामांकन 17 दिसंबर, मतदान और मतगणना 24 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता भी लागू कर दी गई। चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि चुनाव नामांकन के लिए प्रत्याशियों को पहले आनलाइन पंजीकरण 17 दिसंबर को कराना होगा। नामांकन पत्रों के सत्यापन के लिए हार्ड कॉपी व मूल प्रमाणपत्र 18 दिसंबर को जमा होगा और दोपहर दो बजे के बाद वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन हो जाएगा।
विज्ञापन


19 दिसंबर को आनलाइन नामांकन वापसी होगी और 20 दिसंबर को शाम चार बजे तक नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 24 दिसंबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा और दोपहर 3.30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के तत्काल बाद परिणामों की घोषणा तथा निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण होगा। प्रत्याशियों की सहायता के लिए परिसर के पंत प्रशासनिक भवन में सुरक्षा अधिकारी के कक्ष में हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नामांकन होगा निरस्त

छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री के अलावा सात संकाय प्रतिनिधियों के लिए चुनाव होगा। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद परिसर में आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह व चीफ प्राक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कहा कि अचार संहिता तोड़ने पर संबंधित उम्मीदवार का नामांकन भी निरस्त हो सकता है। बैठक में सुरक्षाधिकारी सुभाष चंद्र मिश्र के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

आचार संहिता के पालन के लिए देना होगा शपथ पत्र
छात्रसंघ चुनाव के उम्मीदवारों को आनलाइन नामांकन, पंजीकरण फार्म के प्रिंटआउट के साथ एक समर्थक व प्रस्तावक और प्रवेश शुल्क की रसीद/चालान, निर्धारित प्रोफार्मा पर 75 फीसदी उपस्थिति का प्रमाणपत्र, चुनाव आचार संहिता के पालन संबधी शपथ पत्र एवं परिचय पत्र की मूल व छायाप्रति 18 दिसंबर को प्रस्तुत करनी होगी। विश्वविद्यालय में मतदान ओएमआर (आप्टिकल मार्क रीडर) शीट पर कराने की तैयारी है। मतदाताओं को नोटा का विकल्प भी मिलेगा।

कार्यक्रम
17 दिसंबर- (सुबह छह से शाम छह बजे तक) नामांकन के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन।
18 दिसंबर- ( सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक) सत्यापन के लिए नामांकन पत्रों की हार्ड कापी व मूल प्रमाणपत्र करना होगा जमा। इसी दिन दोपहर दो बजे के बाद वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन।
19 दिसंबर - (सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक) को आनलाइन नामांकन वापसी
20 दिसंबर - शाम चार बजे तक नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन।
24 दिसंबर - (सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक) मतदान। इसी दिन दोपहर 3.30 बजे से मतगणना। मतगणना के तत्काल बाद परिणामों की घोषणा तथा निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ।
उम्मीदवारी के लिए अर्हता
-स्नातक वर्ष के छात्रों के लिए 17 से 22 वर्ष की उम्र सीमा।
- स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम 24 वर्ष उम्र सीमा।
-शोधार्थियों के लिए अधिकतम 28 वर्ष उम्र सीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed