फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student suicide dead body hanged found in room in mau up

यूपी: कमरे में लटकी मिली छात्र की लाश, मचा हड़कंप

Sun, 06 Dec 2020 04:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
student suicide dead body hanged found in room in mau up
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपूरा गांव में रविवार रात संदिग्ध हाल में किशोर ने फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने किशोरा का शव सुबह लटका देखा देखा। मृत किशोर मूलरूप से गाजीपुर का निवासी है, जो अपने भाई-बहन के साथ अपनी ननिहाल में रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के गाई निवासी अजीत कुमार(16) अपने छोटे भाई सुजीत और बहन अंजली के साथ रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव स्थित ननिहाल में रहता था। शनिवार की रात अजीत अपने भाई-बहन और नानी के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन



रविवार की सुबह जब अजीत अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसका भाई उसे बुलाने के लिए गया लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद नानी ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खुलते ही उन्होंने देखआ कि कि जीत का शव कमरे की छत से लटका हुआ है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे  रानीपुर के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने मौका मुआयना किया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

मृतक के पिता राम विलास खेती किसानी का काम करते हैं। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते अजीत और उसका छोटा भाई सुजीत, और बहन अंजली अपनी नानी के घर रहते थे। मृतक रानीपुर थाना क्षेत्र के पलीगढ़ स्थित एक स्कूल में कक्षा नौंवी का छात्र है।

उसके इस घटना को अंजाम देने के बाद उसके परिजन सहित उसकी नानी और उसके साथ रह रहे भाई-बहन सब सकते में है। अजीत ने ऐसा क्यों कदम उठाया है, जबकि रात में सब कुछ सामान्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed